CM ममता लंदन के पार्क में साड़ी और सफ़ेद चप्पल पहनकर ‘वार्म-अप' जॉगिंग करती दिखीं, TMC नेता ने X पर किया पोस्ट
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे वो लंदन के हाइड पार्क में सफेद साड़ी और चप्पल पहनकर 'वार्म-अप' जॉगिंग करती हुई नजर आ रही हैं। उनके कार्यक्रम में उद्योगपतियों से मुलाक़ात और सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी शामिल है, जिसका उद्देश्य ब्रिटेन के साथ बंगाल के संबंधों को मज़बूत करना है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन के हाइड पार्क में अपनी खास सफेद साड़ी और चप्पल पहनकर जॉगिंग करती नजर आईं। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट किया। इस वीडियो में बनर्जी को अन्य अधिकारियों के साथ लंदन के बकिंघम पैलेस से हाइड पार्क तक टहलते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी क्लासिक सफेद चप्पल और हरे रंग की बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहने हुए दिख रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने X पर एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमे सीएम ममता बनर्जी अपने साथियों के साथ 'बैक वॉक' करते हुए दिख रही हैं। घोष ने एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री के अनुसार, आज यह वॉक नहीं, बल्कि वार्म-अप है"। ममता बनर्जी बताती हैं कि उन्हें टहलना काफी पसंद है। वो कुछ दूर पैदल चलना भी पसंद करती हैं।
सीएम ममता बनर्जी ने X पर किया पोस्ट
सीएम ममता बनर्जी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज, मुझे यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम कुमार दोराईस्वामी द्वारा आयोजित इंडिया हाउस में हाई टी रिसेप्शन में भाग लेने का सम्मान मिला। इस कार्यक्रम में बंगाल के आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ यूके में उद्योग, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेता भी शामिल हुए, जो सभी गहन सहयोग के लिए एक साझा दृष्टिकोण से एकजुट थे।
हमारी चर्चा आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने, लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर केंद्रित थी, जिससे बंगाल और ब्रिटेन दोनों को लाभ हो। अपनी सामूहिक क्षमता का दोहन करके, हमारा लक्ष्य ऐसे अवसर पैदा करना है जो पारस्परिक रूप से समृद्ध और भविष्य के लिए तैयार हों।
आगे उन्होंने इस पोस्ट में लिखा बंगाल ने हमेशा दीवारों के बजाय पुल बनाने में विश्वास किया है। जैसे-जैसे हम अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करना जारी रखते हैं, हम यूके और उसके बाहर अपने भागीदारों के साथ मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की आशा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications