गंगा में बहते शवों को लेकर बंगाल में अलर्ट, मालदा में नदी के किनारों पर रखी जा रही नजर

कोलकाता, 13 मई। बिहार में गंगा नदी में शवों के बहने की तस्वीरें सामने आने के बाद अब बंगाल में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पिछले दिनों बिहार में गंगा नदी में सैकड़ों शव उतराते मिले थे। माना जा रहा है कि ये बिहार या फिर उत्तर प्रदेश में कोविड से मौत हुए मरीजों के हैं जिन्हें बिना अंतिम संस्कार के ही गंगा में बहा दिया गया। घटना के बाद अब बंगाल प्रशासन को आशंका है कि गंगा में बहते हुए ये शव बंगाल की सीमा में भी पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बंगाल के मालदा जिले में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Coronavirus

शासन की तरफ से मालदा के जिलाधिकारी राजर्षि मित्रा को निर्देश दिया है कि अगर ऐसे शव मिलते हैं तो इनका "अंतिम संस्कार उचित तरीके से और सम्मान के साथ किया जाना चाहिए।"

Recommended Video

    Bodies found floating in Ganga: Patna में Ganga में तैरते दिखे शव, DM का आया बयान | वनइंडिया हिंदी

    मालदा तक पहुंच सकते हैं शव
    प्रशासन का मानना है कि गंगा में बहते हुए शव मालदा तक पहुंच सकते हैं। इसलिए नदी के पास पड़ने वाले ब्लॉक मानिकचक और कलियाचक 2 और 3 ब्लॉक में गंगा के किनारों पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। मछुआरों को भी गंगा के किनारों पर नजर रखने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने भी 12 नावों के जरिए निगरानी शुरू की है। नदी क्षेत्र में रहने वाले सभी ब्लॉक अधिकारियों और ग्रामीणों से कहा गया है कि अगर वे कोई भी शव किनारे पर या बहता हुआ देखें तो स्थानीय पुलिस स्टेशन पर इसकी सूचना दें।

    इसके साथ ही राज्य सरकार ने कोरोना से संक्रमति हुए बच्चों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों में ज्यादातर एसिम्पटोमेटिक या फिर हल्के लक्षण हैं। कोविड से संक्रमित बच्चों में अस्पताल में भर्ती होने की दर प्रति एक लाख की आबादी पर 8 है जबकि वयस्कों में एक लाख की आबादी पर 164.5 लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल में जाने वाले बच्चों में 8-20 प्रतिशत आईसीयू पहुंच रहे हैं।

    गंगा में बहते मिले थे शव
    दो दिन पहले बिहार के बक्सर जिले में बड़ी संख्या में गंगा में बहकर पहुंचे शव किनारे जमा हो गए थे। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था। शवों के कोविड संक्रमित होने की आशंका के चलते प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगा। बक्सर प्रशासन ने शवों के यूपी से बहकर पहुंचने की भी आशंका जाहिर की थी। चारों तरफ किरकिरी होने के बाद शवों को नदी से निकालकर अंतिम संस्कार कराया गया। कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ी है जिसके चलते कई जगहों पर लोग शवों का अंतिम संस्कार करने की बजाय उन्हें गंगा में बहा दे रहे हैं। वाराणसी और मध्य प्रदेश में भी नदी में शव बहने के मामले सामने आए हैं। शवों की बढ़ती संख्या देखते हुए ये भी आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की वास्तविक संख्या आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+