पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में झुग्गी में लगी भीषण आग, 50 घर स्वाहा
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में लगी भीषण आग, तकरीबन 50 झुग्गियां आग के हवाल। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां वार्ड नंबर 17 में झुग्गी में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार तकरीबन 50 झुग्गियों में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझा दिया गया है। फायर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।
जानकारी के अनुसार यह आग हावड़ा में रेल लाइन के किनारे स्थित बस्ती में लगी थी। जिसकी वजह से काफी देर तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। सूचना मिलने पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के आधे घंटे के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची, जिसके चलते आग काफी दूर तक फैल गई और तकरीबन 50 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
आग लगने की वजह से सियालदाह-बनगांव शाख में ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया था। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि आग रेलवे लाइन से सटी बस्ती के पास लगी थी, जिसकी वजह से ओवरहेड केबल में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। आग बुझाने के लिए बिजली को काट दिया गया था, जिसके बाद आग पार काबू पाने के बाद फिर से ट्रेनों के संचालन को शुरू कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications