बंगाल में बदले समीकरण, क्या लोकसभा चुनाव में दीदी बिगाड़ेंगी BJP का खेल? नए सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

India TV survey: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया गठबंधन' को तगड़ा झटका तब लगा जब बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

Lok Sabha Elections 2024

उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि 'कांग्रेस ने टीएमसी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसलिए उनकी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।'

ममता बनर्जी के इस ऐलान के बाद 'इंडिया अलायंस' में खलबली मच गई है। अब इस फैसले से ममता बनर्जी को क्या फायदा होगा? इसका पता तो चुनावी परिणाम के बाद चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं उनके इस कदम से विपक्षी खेमे को झटका जरूर लगा है।

'इंडिया अलायंस' क्या अब बंगाल में एनडीए के लिए खतरा बन पाएगा?

लेकिन ऐसे में क्या वो भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में मुसीबत बन पाएंगीं? या 'इंडिया अलायंस' क्या अब बंगाल में एनडीए के लिए खतरा बन पाएगा? यही प्रश्न सबके दिमाग में चल रहा है।

इसी बात का उत्तर जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया और जनता के मन को टटोलने की कोशिश की। उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बंगाल में INDIA अलायंस और NDA को कितनी सीटें मिलेंगी?

सर्वे में दिखी कांटे की टक्कर

सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया। आपको बता दें कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। जनता ने सर्वे में एनडीए को 21 और इंडिया अलायंस को 21 सीटें दी हैं यानी कि यहां पर मामला पूरी बराबरी का है और कांटें की टक्कर देखने को मिलेगी।

ममता बनर्जी के ऐलान के पहले का है सर्वे

मालूम हो कि इंडिया टीवी ने ये सर्वे ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान से पहले किया है। ये सर्वे पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर दें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।

क्या थी पश्चिम बंगाल में साल 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति?

  • कुल सीटें : 42
  • तृणमूल कांग्रेस: 22
  • बीजेपी:18
  • सीपीआईएम:0
  • कांग्रेस: 2

क्या थी विधानसभा चुनावों की स्थिति?

  • साल 2021 में पश्चिम बंगाल के चुनाव हुए थे।
  • अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 216 सीटें जीती थी।
  • बीजेपी को 77 सीटें हासिल हुई थीं।
  • भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ने एक सीट जीती।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वाम मोर्चा ने कोई सीट नहीं जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+