Kolkata rape-murder case: 'जब वह सो रही थी, तब मैं....', आरोपी संजय ने बताया उस रात का दहलाने वाला सच

Kolkata rape-murder case, कोलकाता रेप-मर्डर मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। संजय रॉय पर 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार करने और हत्या करने का आरोप है।

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद रॉय को गिरफ्तार किया गया था। संजय रॉय को लेकर कई जानकारियां अब पुलिस के हाथ लगी हैं।

Kolkata rape-murder accused sanjay visited 2 red light area before crime

सूत्रों के मुताबिक, संजय रॉय एक अन्य सिविल बॉलिंटियर के साथ 8 अगस्त को आधी रात के बाद सोनागाछीगया था। जो उत्तरी कोलकाता का 'रेड लाइट एरिया' है। साथ गए शख्स ने बताया कि रॉय ने शराब भी पी रखी थी। रॉय का साथी वेश्या के घर में चल गया था, जबकि संजय बाहर खड़ा रहा।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद दोनों रात करीब 2 बजे दक्षिण कोलकाता के चेतला में एक और रेड लाइट एरिया में गए। तभी भी संजय बाहर खड़ा रहा, जबकि उसका साथी वेश्या के घर के अंदर चला गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी संजय ने नशे की हालत में वहां से गुजर रही एक महिला को भी छेड़ा था। उसने एक महिला को फोन करके उसकी नग्न तस्वीरें भी मांगी थीं।

इसके बाद संजय रॉय का साथी किराए की बाइक लेकर घर चला गया। इस बीच, संजय को सुबह करीब 3.50 बजे आरजी कर अस्पताल की ट्रॉमा यूनिट के आसपास घूमते हुए देखा गया। नशे की हालत में संजय ऑपरेशन थियेटर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। वह सुबह करीब 4.03 बजे अस्पताल के आपातकालीन विंग में पहुंचा और सीधे तीसरी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में चला गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान संजय ने कबूल किया कि उसने प्रशिक्षु डॉक्टर को जब देखा था तब वह गहरी नींद में थी। सूत्रों के अनुसार, उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह "उसके ऊपर कूद पड़ा और उसके साथ बलात्कार किया"। सूत्रों ने पहले बताया था कि अपराध वाली रात करीब 11 बजे संजय रॉय शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे एक जगह गया था, और वहां शराब पीते हुए उसने पोर्न फिल्म देखी थी।

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि रॉय उस रात कई बार अस्पताल परिसर में घुसा था। इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सोमवार को कोलकाता की एक अदालत से संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की अनुमति मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+