बीजेपी का झंडा थामे प्रदर्शनकारियों के हत्थे चढ़ गया पुलिसकर्मी, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

कोलकाता, सितंबर 14। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को बीजेपी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन कुछ घंटों के बाद ही उग्र हो गया और देखते ही देखते इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। कोलाकात में हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता और राज्य पुलिस जब आमने-सामने आ गई तो हालात बेकाबू होते दिखे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया तो वहीं पुलिसवालों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों से जवाब दिया। इन सबके बीच प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kolkata policeman thrashed

भीड़ ने पुलिसवाले को बेरहमी से पीटा

पॉलिटिकल एनालिस्ट तहसीन पूनावाला के द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकाता की सड़कों पर भीड़ ने हेलमेट पहने एक पुलिसवाले को बुरी तरह से पीटा। पुलिस का यह अधिकारी भीड़ से अपनी जान की दुहाई मांगता रहा, लेकिन बीजेपी का झंडा लिए यह प्रदर्शनकारी उस पुलिसकर्मी पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। वीडियो में जिस पुलिसर्मी पर भीड़ ने हमला किया है वो एसपी बताया जा रहा है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि इस हिंसक प्रदर्शन में किसी प्रदर्शनकारी को चोटें नहीं आई हैं, लेकिन हमारे कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं।

Recommended Video

      Bengal में BJP Protest पर Mahua Moitra का ट्वीट, Bulldozer की दिलाई याद | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      पुलिस और प्रदर्शनकारी आए आमने-सामने

      आपको बता दें कि कोलकाता में मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा का नबन्ना चलो मार्च हिंसक हो गया। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और उनकी गाड़ियों में आगजनी भी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि इस हिंसक प्रदर्शन में किसी भी प्रदर्शनकारी को चोट नहीं आई है, बल्कि कई पुलिसवाले घायल हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+