Kolkata doctor rape-murder case: SIT ने CBI को सौंपे आरजी कालेज की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज

RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े सभी दस्तावेज विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिए हैं। पूलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एसआईटी ने अदालत के आदेश के बाद ये दस्तावेज सीबीआई को सौंपे हैं।

बता दें आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीबीआई की स्‍पेशल क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पेश हुए। यह पेशी शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा एसआईटी से जांच सीबीआई को सौंपने के फैसले के बाद हुई है।

RG Kar Medical College case

हाईकोर्ट ने पॉलीग्राफ टेस्ट का आदेश दिया

अदालत ने सीबीआई को घोष और मामले से जुड़े पांच अन्य लोगों पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का भी अधिकार दिया है। इन लोगों में चार डॉक्टर शामिल हैं, जिन्होंने घटना वाले दिन ट्रेनी डॉक्टर के साथ डिनर किया था और एक नागरिक स्वयंसेवक भी शामिल है।

यह फैसला अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली द्वारा घोष पर वित्तीय कदाचार और अनैतिक व्यवहार का आरोप लगाने वाली याचिका दायर करने के बाद आया। उच्च न्यायालय ने अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की चल रही जांच के साथ-साथ इन आरोपों की जांच करने का काम सीबीआई को सौंपा।

सीबीआई को तीन सप्‍ताह में सौंपनी होगी रिपोर्ट

अदालत ने सीबीआई को अपनी जांच की रिपोर्ट पेश करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है, जो 17 सितंबर तक प्रस्तुत की जानी है। इस समय-सीमा का उद्देश्य इन गंभीर आरोपों की जांच में तेजी लाना है।

एक अन्य घटनाक्रम में, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को शुक्रवार को सियालदह कोर्ट ने रिमांड पर लिया। वह 6 सितंबर, 2024 तक सीबीआई की निगरानी में न्यायिक हिरासत में रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+