Kolkata: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में साठगांठ! CBI का बड़ा दावा, एजेंसी ने कहा- हमें चाहिए 4 लोगों की हिरासत
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को बड़ा दावा किया। जांच एजेंसी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितता को लेकर कहा कि इसमें बड़ी साठगांठ नजर आती है। सीबीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि . पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए ने गहनता से पूछताछ करना जरूरी है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थिति सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को 8 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा दिया गया है। इससे पहले मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 28 अगस्त को संदीप घोष की सदस्यता सस्पेंड कर दी थी।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी घटना को लेकर सीबीआई ने रविवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया, "इसमें एक बड़ी सांठगांठ है जिसे उजागर करने की जरूरत है और इसलिए हम पूछताछ के लिए कह रहे हैं। हमने अभी 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. बहुत बड़ा गठजोड़ है। पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए हमें उनकी हिरासत की जरूरत है।"
बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 3 अन्य को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आज उन्हें अलीपुर जज कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई ने अदालत से उन्हें 10 दिन की रिमांड पर देने का अनुरोध किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट में दावा किया कि सबूत जुटाने के लिए वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार संदीप से पूछताछ जरुरी है. साथ ही दावा किया कि चारों की भूमिका वित्तीय अनियमितता में महत्वपूर्ण है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों को आठ दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications