kolkata Assault case:पुलिस और BJP समर्थकों के बीच तनातनी, SIT करेगी जांच, 5 प्वाइंट में जानें सारी डिटेल
kolkata Assault case साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना ने बंगाल की राजनीति में फिर उबाल ला दिया है। आरजी कर मेडिकल रेप केस के बाद कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी से पूरा देश शर्मसार है। आरोपियों में तृणमूल के करीबियों का नाम सामने आया है। बीजेपी ने पीड़िता के लिए न्याय मांगते हुए कोलकाता में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस और बीजेपी समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। राज्य सरकार ने कहा है कि निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।
kolkata Assault case: बीजेपी और टीएमसी के बीच संग्राम
कोलकाता के गरियाहाट इलाके में प्रदर्शन के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के लिए पहले अनुमति नहीं ली गई थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है। बीजेपी ने ममता सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने भी इस मामले में प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। टीएमसी का कहना है कि अपराध की ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Kolkata Rape Case: राज्य सरकार ने SIT का गठन किया
SIT गठन: कोलकाता पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पांच सदस्यीय SIT गठित की है। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप घोषाल कर रहे हैं। ममता बनर्जी सरकार का कहना है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पिनाकी बनर्जी कौन है? कोलकाता गैंगरेप केस में पुलिस ने की चौथी बड़ी गिरफ्तारी, क्या है इस शख्स की कहानी
शहर के ट्रैफिक का बुरा हाल: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोपहर लगभग 12 बजे प्रदर्शन शुरू किया था, जिसकी वजह से शहर का भीड़-भाड़ वाला गरियाहाट का मुख्य चौराहा ठप हो गया। कस्बा थाने के घेराव की वजह से भी रास्ते जाम हो गए हैं। इस वजह से ट्रैफिक को थोड़े समय के लिए डायवर्ट किया गया।
BJP का ममता सरकार पर हल्ला बोल: भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की अगुआई में बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन के लिए जुटे। बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी की तस्वीर टीएमसी नेताओं के साथ आती है। इनके सीनियर नेता (कल्याण बनर्जी) की सहानुभूति आरोपियों के लिए है और वह पीड़िता के बारे में शर्मनाक बयान दे रहे हैं।
पुलिस सबूत जुटाने में लगी: फॉरेंसिक टीम पीड़िता छात्रा के कॉलेज कैंपस और आसपास के क्षेत्रों से सबूत जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन ट्रेसिंग का काम भी चल रहा है। पीड़िता के अलावा कुछ और लोगों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
अब तक 4 गिरफ्ताारी: इस जघन्य कांड में पीड़िता के सीनियर और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) का नेता मनोजित मिश्रा को अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा, जैब अहमद (19) और प्रमित मुखोपाध्याय (20) की गिरफ्तारी हुई है। ये दोनों भी इसी कॉलेज के स्टूडेंट हैं। पुलिस ने शनिवार को कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता गैंगरेप का मुख्य आरोपी TMC नेता अभिषेक बनर्जी के साथ दिखा, BJP का आरोप, तस्वीर भी की साझा












Click it and Unblock the Notifications