Kolkata Assault Case: आरोपी मोनोजीत मिश्रा से डरते थे कॉलेज टीचर्स, लड़कियों से कहता था, 'शादी करोगी?'
Kolkata Assault Case: साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए गैंग रेप मामले की जांच जारी है। इस केस में अब तक चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है जिसमें कॉलेज का पूर्व छात्र और टीएमसी छात्र लीडर मोनोजीत मिश्रा भी शामिल है। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि मोनोजीत के अभद्र व्यवहार की वजह से पहले भी कई बार उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। वह कॉलेज की छात्राओं को परेशान करता था, उन पर फब्तियां कसता था। इतना ही नहीं कॉलेज स्टूडेंट्स की तस्वीरों को मॉर्फ्ड कर सोशल मीडिया और ग्रुप्स में शेयर करता था।
इसके बाद वह लड़कियों को परेशान करने के लिए, 'तुमि अमाय बिये कोरबी? (क्या तुम मुझसे शादी करोगी?)' जैसे वनलाइनर्स उछालकर परेशान करता था। सीएनएन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, मोनोजीत अक्सर कैंपस में अपनी राजनीतिक पहुंच की धौंस दिखाता था।

यह भी पढ़ें: कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की अब कैसी है हालात? परिवार ने बताया, चाचा बोले- दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए
Kolkata Assault Case: कॉलेज प्रशासन पर उठ रहे सवाल
कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि मोनोजीत मिश्रा और उसके साथियों की कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद भी कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एक छात्रा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को सारी बातों की जानकारी थी, लेकिन कभी एक्शन नहीं लिया गया। वह आते-जाते अपने झुंड के साथ लड़कियों की बॉडी शेमिंग करता था। अगर कोई लड़की जवाब देने की कोशिश करती तो उसकी तस्वीरें एडिट कर वायरल कर दी जाती थी। इतना ही नहीं वह खुले आम लोगों को डराता धमकाता भी था, इसमें रेप करने जैसी धमकियां शामिल हैं।
उसकी धमक इतनी ज्यादा थी कि कॉलेज के टीचर्स भी उससे डरते थे। उसकी मनमानी की वजह से स्टूडेंट्स, कॉलेज स्टाफ और टीचर्स परेशान रहते थे। एक छात्रा ने बताया कि वह लड़कियों के साथ दोस्ती करता था और कई बार उनकी तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर ब्लेकमैल भी करता था।
Monojeet Mishra कौन है और क्या है TMC से उसका रिश्ता
कॉलेज की पूर्व स्टूडेंट देबोलीना दास ने सीएनएन को बताया, 'मोनोजीत मिश्रा को साल 2013 में कॉलेज से निकाल दिया गया, लेकिन उसने फिर एडमिशन ले लिया था। अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर वह पिछले 12 साल से कॉलेज कैंपस में घूमता था, क्लासरूम में बैठकर शराब पीता था। यहां तक कि कई बार कॉलेज बंद होने के घंटों बाद तक वह कैंपस में अपने गैंग के साथ रहता था। स्टाफ और प्रशासन के पास पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।'
SIT कर रही मामले की जांच
कोलकाता पुलिस ने 5 सदस्यों की SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हुई हैं। मोनोजीत के अलावा कॉलेज के ही स्टूडेंट जेब अहमद और परमीत मुखोपाध्याय को अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा, कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी को भी इस केस में गिरफ्तार किया गया है जिसने मदद की गुहार लगाने के बावजूद छात्रा की मदद नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications