West Bengal Bomb Threats: म्यूजियम-राज भवन को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर कोलकाता पुलिस
West Bengal Bomb Threats: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक धमकी ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए। कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में अज्ञात मेल में कोलकाता राजभवन, भारतीय संग्रहालय सहित देशभर के 58 जगहों पर बम धमाके का धमकी भरा मैसेज मिला है।
भारतीय संग्रहालय और राजभवन में बम रखने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद कोलकाता पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। इसी के साथ पुलिस के विशेष बलों ने पहले ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

ईटीवी भारत बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक धमकी भरा मेल मिलने के बाद राजभवन और भारतीय संग्रहालय ने लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय से संपर्क किया। कोलकाता पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल ट्रस्ट फोर्स) ने जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले धमकी भरा कॉल आया था कि कोलकाता एयरपोर्ट पर विस्फोटक रखे गए हैं। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
वहीं अब संग्रहालय के साथ राजभवन में बम वाले मेल के संबंध में कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''जिस ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई है, उसका आईपी एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है। इस घटना में कोलकाता पुलिस की स्पेशल ट्रस्ट फोर्स के जासूसों के अलावा कोलकाता पुलिस की साइबर सेल को भी जांच के दायरे में लाया गया है।
इधर, केंद्रीय सेना के अधिकारी पहले से ही राजभवन के सामने और राजभवन के अंदर जमा हो चुके हैं। कोलकाता पुलिस खोजी कुत्तों के दल के साथ मौजूद है, जिसके जरिए जांच की जा रही है कि कहीं कोई बम तो नहीं है। साथ ही कोलकाता पुलिस की साइबर सेल के जासूसों ने इस घटना से जुड़े लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications