Video: कोलकाता में ट्रांसफार्मर से निकली भीषण आग, प्लास्टिक गोदाम जलकर खाक
शुक्रवार को कोलकाता के तोपसिया रोड पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में लगी आग पास के एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। भीषण आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Fire in Kolkata plastic godown: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। भीषण आग से भारी नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम की घंटों मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
घटना कोलकाता के तोपसिया रोड की है। जहां अचानक एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। बाद में ये आग पास के एक प्लास्टिक गोदाम में फैल गई। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए त्वरित प्रयास शुरू किए गए। मौके पर 8 फायर टेंडर पहुंचे। फिलहाल घटना किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग की घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने काह कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शुक्रवार शाम करीब 18.20 बजे तिलजला थाना क्षेत्र के तोपसिया रोड स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग पर काबू पाने के प्रयास करने वाले दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
#WATCH | Fire breaks out in a transformer and spreads to an adjacent plastic godown located on Topsia Road in Kolkata; No casualty reported pic.twitter.com/ey2JMugoLL
— ANI (@ANI) April 21, 2023
पिछले दो दिनों के भीतर आग की ये दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को कोलकाता में एक रिहायशी घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से 22 लोग घायल हो गए थे। ये आग की घटना कोलकाता के बिचाली घाट इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications