Covid 19: पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जुलाई तक बढ़ाए प्रतिबंध, जानें क्या दी गई छूट
कोलकाता, 14 जून। कोरोना महामारी के चलते पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने 1 जुलाई तक प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है इसके साथ ही राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।

Recommended Video
West Bengal Lockdown: 1 July तक बढ़ाई कोरोना से जुड़ी पाबंदिया, जानें क्या दी छूट | वनइंडिया हिंदी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ये आदेश जारी करते हए निम्नआदेश जारी किया है।
- सभी सरकारी कार्यालय 25% स्टॉफ के साथ काम करेगा।
- प्राइवेट और कॉर्पोरेट ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे, जिसमें 25% से अधिक ही स्टाफ रहेगा।"
- शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स की दुकानों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 50 फीसदी स्टॉफ के साथ खोलने की परमीशन दी गई है।
- बंगाल के प्ले ग्राउंड और स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेल गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं।
- सभी शिक्षण संस्थान और जलमार्ग फिलहाल अभी बंद रहेंगे।
- आपात स्थिति को छोड़कर निजी वाहनों की आवाजाही निलंबित रहेगी: पश्चिम बंगाल सीएम
- 'वन नेशन, वन राशन' योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या नहीं है। यह प्रक्रियाधीन है












Click it and Unblock the Notifications