पश्चिम बंगाल में भी पहुंचा ओमिक्रॉन, UAE से आया सात साल का बच्चा मिला पॉजिटिव

कोलकाता, 15 दिसंबर: कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट पश्चिम बंगाल में भी पहुंच गया है। बुधवार को राज्य में ओमिक्रॉन का पहला मामला मिला है। 7 साल का एक बच्चा ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला है। ये लड़का हाल ही में यूएई के अबू धाबी शहर से लौटा है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला बच्चा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है।

ोे्िीू

मुर्शिदाबाद निवासी सात साल का ये बच्चा 10 दिसंबर को अबू धाबी से हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचा था। बच्चे का आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव आया। जीनोम सीक्वेंसिंग में उसका ओमिइक्रॉन संक्रमित होना भी सामने आया। रिपोर्ट आने के साथ बच्चे को उसका मुर्शिदाबाद जिले के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्‍चे के संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्‍ट किया है।

देश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामले

देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इसका पहला मरीज मिलने के बाद ये अब 10 राज्यों तक पहुंच गया है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के अलावा तेलंगाना में इस वेरिएंट के तीन और केस मिले हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 65 मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले अब तक महाराष्‍ट्र में आए हैं। महाराष्ट्र में 28 केस सामने आ चुके हैं, वहीं राजस्थान में 17 मरीज मिले हैं।

दुनिया के लिए चिंता का सबब बना ओमिक्रॉन

Recommended Video

      Omicron variant: West Bengal में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, UAE से लौटा है बच्चा | वनइंडिया हिंदी

      भारत समेत दुनियाभर के लिए ओमिक्रॉन वेरिएंट चिंता का सबब बना हुआ है। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन हैं। मंगलवार को ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि भी हो गई है। बता दें कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को काफी संक्रामक और खतरनाक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार इसको लेकर चिंता जाहिर कर रहा है और इसे वेरिएंट ऑफ कंसर्न माना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+