पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 39 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शनिवार को अपने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में पांचवें, छठवें, सातवें और आठवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी भाजपा का मुकाबला करने के लिए वाम मोर्चा और आईएसएफ के साथ गठबंधन किया है।

Congress releases a list of 39 candidates for West Bengal Elections 2021

कांग्रेस ने पांचवें चरण के लिए सात उम्मीदवारों, छठे चरण के लिए 10 उम्मीदवार, सातवें चरण के लिए 12 उम्मीदवार, आठवें चरण के लिए 10 उम्मीदवार, के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस अब तक अपने 89 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने 34, 13 और तीन उम्मीदवारों की तीन अलग अलग सूचियां जारी की थीं। विधानसभा चुनाव में वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में उतरी कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव अगर वाम के साथ गठबंधन किए बिना लड़ती तो पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा होता। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा कि उनकी पार्टी ने केवल वाम मोर्चा के साथ गठबंधन किया है, अब्बास सिद्दीकी के आईएसएफ के साथ नहीं।

Congress releases a list of 39 candidates for West Bengal Elections 2021

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ ही 2 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के बाद तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने पर शुक्रवार को सवाल उठाया हैं। केरल और तमिलनाडु में चुनाव एक चरण में छह अप्रैल को होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+