Bomb In Bengal: बम को गेंद समझ कर खेलने लगे बच्चे, ब्लास्ट से एक लड़के की मौत, 3 घायल
Bomb In Bengal पश्चिम बंगाल से एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा एक देशी बम फटने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। दरअसल बच्चे एक देशी बम को
Bomb In Bengal पश्चिम बंगाल से एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा एक देशी बम फटने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। दरअसल बच्चे एक देशी बम को गेंद समझकर खेल रहे थे। इसी दौरान वह फट गया। जिसकी चपेट में खेल रहे बच्चे आ गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत गई है। तीन गंभीर तौर पर घायल हुए हैं।

घटनापश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका अंतर्गत दस नंबर वार्ड प्रेमचंद नगर इलाके की।रेलवे गेट नंबर 28 के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। वहां रेलवे लाइन के पास ही गेंद की तरह एक वस्तु पड़ी दिखी। जिसे उठाकर बच्चे खेलने लगे। इसी दौरान वह विस्फोट कर गया। इससे एक बच्चे की जान चली गई, जबकि जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृत लड़के का नाम निखिल पासवान (7 वर्ष) है। घटना की खबर पाकर मौके पर जीआरपी व भाटपाड़ा थाने की पुलिस भी पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रेलवे लाइन के किनारे बम पाए जाने के बाद जांच एजेंसियां पड़ताल में जुटी हुई हैं। वह ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही ये रेलवे को निशाना बनाने के लिए तो नहीं रखा गया था।
सूचना मिलते ही भाटपारा के भाजपा विधायक पवन सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही जीआरपी आईसी बासुदेब मलिक भी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक घायल बच्चों में से एक को कोलकाता लाया गया है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते की टीमें इलाके की तलाशी ले रही हैं। इसी तलाशी के दौरान एक और देशी बम बरामद हुआ है। दस्ता और बमों की तलाश कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications