बंगाल: उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही बीजेपी में मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर ऑफिस तोड़े
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। टिकट कटने नाराज नेता अपने समर्थकों के साथ विरोध कर रहे हैं। ऐसी ही कुछ स्थिति का सामना बीजेपी को करना पड़ा रहा है। बीजेपी के जिला ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डीबीसी रोड जलपाईगुड़ी में पार्टी कार्यालय पर तोड़फोड़ की है।

बीजेपी ने गुरुवार को 148 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। इस लिस्ट कई पुराने बीजेपी कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दी गई है। दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए लोगों को टिकट देने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र से सुजित सिंघा को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डीबीसी रोड जलपाईगुड़ी में पार्टी कार्यालय पर तोड़फोड़ की और पोस्टर फाड़े।

इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से अरिंदम भट्टाचार्य को पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि, "हम अरिंदम को अपना उम्मीदवार नहीं मानते। हम अरुण ब्रह्मा को अपना उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओऱ मालदा के हरिशचंद्रपुर में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में ही तोड़फोड़ कर दी।

यहां से बीजेपी ने मातिउर रहमान के नाम की घोषणा की है। मातीउर रहमान ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। रहमान के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी कार्यकर्ता ने तोड़फोड की। ओल्ड मालदा सीट से गोपाल साहा के नाम की घोषणा होने के बाद यहां भी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां भी पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गोपाल साहा की छवि सही नहीं है। यहां पर किसी अन्य नाम की घोषणा की जाए।
-
West Bengal: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 23 पदों से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है प्लान? -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
ECI ने आंधी रात को जारी की पश्चिम बंगाल की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट,SIR के विवादित 29 लाख वोटरों पर आया फैसला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications