नंदीग्राम:घायल TMC कार्यकर्ता के घर ममता बनर्जी के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

नंदीग्राम:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 30 मार्च मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। दूसरे चरण के तहत बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम के लिए भी वोटिंग होगी। ऐसे में ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी है वहीं ममता बनर्जी नंदीग्राम में घायल टीएमसी कार्यकर्ता के घर जब उसे देखने पहुंची तो वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जबरदस्‍त नारे लगाए।

mamta

बता दें पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान ममता बजर्नी घायल हो गई थी और उनके पैर में चोट आने की वजह से वो व्‍हील चेयर पर ही चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं आज भी जब ममता बनर्जी नंदीग्राम में घायल टीएमसी कार्यकर्ता का हाल जानने के लिए उसके घर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर से उनने सामने जय श्री राम के नारे लगाए। न्‍यूज एजेंसी द्वारा जारी किए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार ममता बनर्जी अपनी व्‍हील चेयर पर जय श्री राम के नारों के बीच तेजी से आगे बढ़ना पड़ा।


गौरतलब है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ रही हैं और उनको टक्‍कर देने के लिए भाजपा ने नंदीग्राम से शुभेन्‍दु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नंदीग्राम के सोना चूरा में प्रचार किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी को बंगाल के अंदर राजनीतिक रूप से दफन करना है और नंदीग्राम से बाहर करना है। भाजपा समर्थकों द्वारा सीएम ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए 'जय श्री राम' के नारे एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रहे थे, जिसे पीटकर घायल कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+