BJP नेता दिलीप घोष के सौतेले बेटे की संदिग्ध हालत में मौत, कुछ वक्त पहले ही मां ने की थी दूसरी शादी!
Dilip Ghosh: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष की शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के पहले विवाह से हुए बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
26 साल के प्रीतम मजूमदार का शव मंगलवार सुबह कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में स्थित उनके घर से बरामद किया गया। दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी को महज कुछ हफ्ते ही बीते हैं। ऐसे में प्रीतम के मौत ने पूरे राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मच गई है।

न्यू टाउन स्थित फ्लैट में मिला शव
प्रीतम का शव रिंकू मजूमदार के फ्लैट से बरामद हुआ। पुलिस को जब सूचना मिली, तब तक परिवार वाले उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: बंगाल की सियासत में 'प्रभु जगन्नाथ' की एंट्री, दीघा मंदिर उद्घाटन से दीदी ने दिया बीजेपी के हिंदुत्व का जवाब
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
डॉक्टरों ने कहा कि जब प्रीतम को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जानकारी में यह साफ नहीं हो पाया है कि मौत की वजह क्या थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
रिंकू की दूसरी, घोष की पहली शादी
दिलीप घोष (60) ने पिछले महीने ही बीजेपी महिला मोर्चा की नेता रिंकू मजूमदार से शादी की थी। यह घोष की पहली शादी थी, जबकि रिंकू की दूसरी शादी है। रिंकू की उम्र 50 के करीब बताई जा रही है।
नहीं मिली कोई औपचारिक शिकायत
फिलहाल पुलिस को न तो रिंकू मजूमदार और न ही प्रीतम के किसी अन्य परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत मिली है। इसके चलते पुलिस मौत के कारणों को लेकर सभी एंगल से जांच कर रही है।
बीजेपी में मजबूत भूमिका निभा चुके हैं घोष
दिलीप घोष लंबे समय से RSS से जुड़े रहे हैं। 2015 से 2021 तक वे पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया।
प्रीतम की मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बंगाल की सियासत में एक तस्वीर से मचा भूचाल! ममता संग नजर आए दिलीप घोष अपनी ही पार्टी में घिरे, देनी पड़ी सफाई












Click it and Unblock the Notifications