CM ममता की बहू रुजीरा को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया तो PM पर भड़के अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की बहू और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्‍नी Rujira Narula Banerjee को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने रोक दिया।

Rujira Narula Banerjee

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बहू रुजिरा नारूला बनर्जी को कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय रोक दिया गया जब वो दुबई के लिए यात्रा करने जा रही थीं। बंगाल सीएम की बहू और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्‍ट्रीय महासचिव और टीएमसी लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्‍नी रुजीरा फ्लाइट के लिए बोर्डिंग करने के लिए पहुंची तो उन्‍हें कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अं‍तराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने रोक दिया।

बता दें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रुजीरा बनर्जी को कोयला तस्‍करी घोटाले में तलब किया गया है और दो दिन के लिए पूछताछ के लिए बुलाया है। रुजीरा बनर्जी को तब रोका गया जब वो कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट लेने के लिए पहुंची थीं। उन्‍हें एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने ये कहते हुए रोक दिया कि वो विदेश नहीं जा सकती हैं।

ईडी के सूत्रों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रुजीरा के खिलाफ जारी किए गए लुक-आउट सर्कुलर के अधार पर उन्‍हें विदेश यात्रा पर जाने से रोका गया है।

Recommended Video

    Odisha Train Accident पर Mamata Banerjee और रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw में बहस | वनइंडिया हिंदी

    जिसके बाद अभिषेक बनर्जी का गुस्सा पीएम मोदी पर निकला। उन्होंने कहा कि 'मैं पीएम मोदी से खुले तौर पर कहता हूं, आपकी लड़ाई राजनीतिक रूप से मेरे खिलाफ है, मेरी पत्नी, मेरी 9 साल की बेटी और 3 साल के बेटे के खिलाफ नहीं है। मुझे राजनीतिक रूप से लड़ें। अगर आप सोचते हैं ऐसा करने से मैं अपना सिर झुका लूंगा तो आप गलत हैं।'

    याद रहे पश्चिम बंगाल में हुए करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटले की जांच चल रही है और इस मामले में पहले भी टीएमसी सांसद की पत्‍नी रुजीरा बनर्जी से केंद्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी हैं। कोयला चोरी घोटाले की जांच 2020 में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ी हुई है।

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पास कुनुस्‍तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स की लीजहोल्‍ड वाली माइन्‍स में अवैध खनन का मामला सामने आया था। जिसमें 1,300 करोड़ रुपये के लेन-देन के संकेत दिखे थे। सीबीआई के अनुसार जिनमें से अधिकतर बंगाल के कई प्रभावशाली लोगों के पास थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+