ममता बनर्जी का फरमान, बंग्ला भाषा जानने वालों की ही बंगाल में मिलेगी सरकारी नौकरी
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बंग्ला भाषा जानने वालों की ही बंगाल में मिलेगी सरकारी नौकरी
कोलकाता, 9 दिसंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी, जो बंग्ला भाषा जानते हैं। यानी बांग्ला भाषा जानने वाले लोग ही अब पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बंगाल सरकार ने पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों में बांग्ला भाषा को प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। सरकार ने बांग्ला भाषा और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लिए ये ऐलान किया है।

Recommended Video
ममता बनर्जी ने कहा कि स्थानीय लोग प्रदेश को, राज्य की समस्या को, सरकार के कामों को अच्छे से समझते हैं। उन्हें स्थानीय लोगों के साथ संवाद करने में कोई दिक्कत नहीं होती और वो उनकी समस्या का निदान आसानी से कर लेते हैं, जबकि बांग्ला भाषा की जानकारी के अभाव में लोग न तो स्थानीय लोगों से संवाद कर पाते हैं और न ही समस्या को समय पर पूरा कर पाते हैं। एसडीओ और बीडीओ बांग्ला में लिखे गए सरकारी पत्रों को पढ़ने या उनका जवाब देने में असमर्थ हो जाते हैं। इसलिए स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications