Vidisha News: पचौरी ने विदिशा से कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व विधायक शशांक भार्गव को BJP में कराया शामिल

vidisha News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है और यह झटका पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने दिया है। दरअसल, विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा में शामिल हो गए।

पिछले दिनों सुरेश पचौरी भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, तभी से यह संभावना जताई जा रही थी कि पचौरी अपने साथ अपने कई साथी भाजपा में ले जाएंगे, जिससे कांग्रेस को बडा डेंट लगेगा।

Shashank Bhargava joins BJP in bhopal Big blow to Congress Suresh Pachauri was present

बता दे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है जिसमें विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव का नाम भी शामिल है बता दे कि बता दे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है भाजपा जिसमें विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव का नाम भी शामिल है। शशांक भार्गव का नाम विदिशा से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के रूप में भी लिया जा रहा था।

Shashank Bhargava joins BJP in bhopal Big blow to Congress Suresh Pachauri was present

विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के बड़े कांग्रेस नेताओं ने आज भोपाल में भाजपा को सदस्यता ग्रहण की। विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव, रायसेन जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में करीब एक दर्जन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र की उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से रायसेन जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री श्याम कुमार चांडक ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विदिशा रायसेन जिले के इन नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के मार्गदर्शन में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+