MP Vidisha: 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 7 साल के लोकेश को बाहर निकाला गया, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया
विदिशा की तहसील लटेरी के खेर खेड़ी कला गांव में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 7 वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि लोकेश जिंदगी की जंग हार गया।

मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के ग्राम खेरखेड़ी कलां में बोरबेल के गड्डे में फंसे हुए 7 वर्षीय लोकेश अहिरवार को बाहर निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार कई घंटों से बचाव का कार्य कर रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 24 घंटे लगातार रेस्क्यू कार्य करने के बाद लोकेश को बाहर निकाला जा सका है। लेकिन लोकेश जिंदगी की जंग हार गया। फिलहाल लोकेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।

विदिशा कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा जिले में बोरवेल में गिरे 7 साल के बच्चे को निकाल लिया गया है। हालांकि वो जिंदगी की जंग हार गया। बता दे 24 घंटे चले इस ऑपरेशन में अधिकारियों, कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी। अब कलेक्टर ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
लोकेश को बचाने के लिए बोरवेल के समांतर खोदा गया गड्ढा
बता दे विदिशा जिले की तहसील लटेरी में ग्राम खेरखेड़ी कला गांव के 60 फीट गहरे बोरवेल में 7 वर्षीय लोकेश अहिरवार गिर गया था। जानकारी के अनुसार लोकेश बोरवेल में 48 फीट नीचे फंस गया था। जिसे बचाने के लिए NDRF, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही थी। लोकेश को बचाने के लिए बोरवेल के पास 48 फीट गड्ढा खोदा गया। फिर टनल बनाकर बच्चे तक पहुंचा जा सका। जिला प्रशासन की टीम लगातार बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचा रही थी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसके मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही थी।

Recommended Video
एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह 11:30 बजे से ही बचाव कार्य में जुटी हुई थी। लेटराइट (कड़क मुरम) आने से रात में ही दो और पोकलेन मशीने मंगवानी पड़ गई थी। 4 जेसीबी और तीन पोकलेन मशीन रात भर खुदाई करती रही बुधवार सुबह 8:30 बजे तक बोर के समांतर 50 फीट खुदाई जारी रही। इसके बाद बोर के पास तनल बनाने का काम शुरू किया गया। जिसके बाद लोकेश अहिरवार को बाहर निकालने में जिला प्रशासन की टीम को सफलता प्राप्त हुई है, लेकिन लोकेश लेकिन लोकेश सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि अब जिला प्रशासन बोरवेल को खुला छोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगा।
सीएम ने पीड़ित परिवार को ₹4 लाख देने के लिए कहा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विदिशा के खेरखेड़ी गांव में बोरवेल में गिरे बेटे लोकेश को अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस विकट घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। सीएम ने कहा कि हमने तय किया है कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दोषियों पर उचित कार्रवाई भी करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। कल से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन के सभी साथियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, इसके लिए आभार।












Click it and Unblock the Notifications