Vidisha News: विदिशा में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के करीबी चौधरी मुनव्वर सलीम के घर आयकर विभाग का छापा
MP Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा में दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के घर आज आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। बता दे चौधरी मुनव्वर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के करीबी बताए जाते हैं। विभाग ने सुबह 5:00 बजे बड़ा बाजार इलाके में उनके ठिकाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दबिश दी।
बता दे उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी हुई है। उसी के चलते टीम मध्य प्रदेश के विदिशा में भी जांच करने के लिए दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के विदिशा स्थित घर पर करवाई कर रही है। बुधवार सुबह यूपी पुलिस के साथ मध्य प्रदेश की लोकल पुलिस भी उनके आवास पर पहुंची। फिलहाल विदिशा के बड़ा बाजार क्षेत्र में मुनव्वर सलीम के घर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक के अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे है।

फिलहाल बताया जा रहा है की बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासन के अधिकारी दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के घर पर सर्चिंग कर रहे हैं। सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के भी कई स्थानों पर इसी प्रकार के छापे पड़े हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के करीबी माने जाते थे। बेटे और भतीजे से हो रही पूछताछ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे आयकर विभाग की टीम चौधरी सलीम के घर पहुंची। दंडापुर स्थित आवास परिसर में सलीम के बेटों के अलावा उनके दो भाइयों के आवास भी हैं आयकर की टीम उनके घर भी पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाल रही है। टीम करीब 5 घंटे से घर के अंदर है। बाहर के लोगों को घर के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

कौन है चौधरी मुनव्वर सलीम
बता दे चौधरी मुनव्वर सलीम का 4 साल पहले 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। चौधरी मुनव्वर सलीम मध्य प्रदेश की विदिशा शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से दो बार और विदिशा के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव लड़ा। मुनव्वर सलीम समाजवादी पार्टी से जुड़े रघु ठाकुर और जॉर्ज फर्नांडिस के बहुत करीब भी माने जाते थे। रघु ठाकुर के प्रयास के बाद ही चौधरी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता आजम खान के संपर्क में आए थे। 2012 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने थे पढ़ाई के बाद भी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी से राजनीति में प्रवेश किया। समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद भी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications