Viral video: गाय ने पिलाया कुत्ते के पिल्ले को दूध, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो
Vidisha News: वीडियो में एक गाय पिल्ले को अपना दूध पिलाते दिख रही है। ये पिल्ला बेहद आराम से दूध पी रहा हैं और गाय भी उन्हें हटा नहीं रही है।

Vidisha News: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय भूखे कुत्ते के पिल्ले को दूध पिला रही हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मां बिछड़ गई है। वो गाय को अपनी मां समझ बैठे हैं। गाय भी बड़ी शांत बैठी हुई है और कुत्ते का पिल्ला आराम से दूध पी रहा हैं। [वीडियो नीचे]
यह वीडियो भावुक कर रहा है। साथ ही संदेश भी दे रहा है कि मां के प्यार से ज्यादा इस दुनिया में कोई और नहीं कर सकता। एक जानवर हमें सबक दे रहा है कि मां की ममता दिखाने के लिए जरूरी नहीं कि अपने ही बच्चों को प्यार किया जाए।
विदिशा जिले के बड़े बाजार का यह नजारा बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय रोड किनारे बैठी हुई है और कुत्ते का एक पिल्ला गाय के थन से दूध पी रहा है।
इस दौरान गाय शांत बैठी हुई है और कुत्ते का पिल्ला आराम से दूध पीकर अपनी भूख मिटा रहा हैं। गाय को कुत्ते के बच्चे को दूध पिलाता देख वहां से निकल रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वारल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications