CM शिवराज ने बाढ़ प्रभावित विदिशा जिले का किया सर्वेक्षण, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
भोपाल, 23 अगस्त। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा राजधानी भोपाल, इंदौर और विदिशा प्रभावित हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया है। साथ ही सभी मंत्रियों को अपने-अपने इलाकों में दौरा करने का निर्देश दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अतिवृष्टि से प्रभावित विदिशा जिले का हवाई सर्वेक्षण करने निकल चुके हैं।
Recommended Video

ये भी पढ़ें- मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: CM भूपेश ने मजबूती से रखे छत्तीसगढ़ के मुद्दे, HM अमित शाह ने भरी कई पर हामी

विदिशा और गुना में बाढ़ में फंसे लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
विदिशा और गुना जिलों के 10 बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को दो हेलीकॉप्टरों से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, बारिश और बाढ़ से प्रभावित अन्य जिलों में बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गईं हैं। पिछले 48 घंटे में एमपी में भारी बारिश हुई। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, गुना, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित मध्य और पूर्वी जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इससे बांध भर गए हैं और कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

इन जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर दमोह, नरसिंहपुर और जबलपुर। वहीं, रीवा, नर्मदापुरम, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, खंडवा और देवास में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया है।

CM ने वर्षा प्रभावित जिलों के हालातों की कल भी की थी समीक्षा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के वर्षा प्रभावित जिलों के हालात की समीक्षा कल भी समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि था कि जरूरत पड़ने पर विदिशा में हेलीकॉप्टर भेजकर मदद की जाएगी। वहीं, बैठक में उपस्थित हुए राजगढ़ के कलेक्टर ने अजनार नदी के बढ़ते जलस्तर पर बरती जा रही सावधानियों की जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications