Varanasi News: बड़ी बहन की आई थी बारात और छोटी बहन को लेकर एक युवक हो गया फरार, मुकदमा दर्ज
वाराणसी जिले में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची एक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके ननिहाल का युवक लेकर फरार हो गया। पिता द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Varanasi जिले के चोलापुर थाना अंतर्गत एक गांव में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई छोटी बहन को बहला-फुसलाकर एक युवक लेकर फरार हो गया है। इस मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी की खोजबीन कर रही है।
दरअसल, चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बड़ी बहन की शादी में शामिल होने आई छोटी बहन को बहला-फुसलाकर एक युवक लेकर फरार हो गया। बड़ी बहन की बारात आई थी और परिवार के लोग बारातियों की खातिरदारी में लगे थे इसी दौरान किशोरी लापता हो गई।
काफी खोजबीन करने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने चोलापुर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि कपसेठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव का रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हुआ है।
पिता द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी बचपन से ही वाराणसी जिले के कपसेठी में स्थित अपने ननिहाल पर रहकर पढ़ाई लिखाई करती है। उन्होंने बताया कि 2 मई को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए उनकी बेटी आई थी।
बड़ी बहन की बारात दरवाजे पर आ गई थी और इस दौरान घर के सभी लोग बारातियों की खातिरदारी में लगे हुए थे। इसी बीच किसी समय किशोरी के ननिहाल के समीप के बनकट गांव का रहने वाला अर्जुन गुप्ता वहां पहुंचा और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया।
काफी देर तक जब किशोरी नहीं दिखाई दी तो परिजन उसे खोजने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बड़ी चचेरी बहन की बारात आई थी और बारात लगने के बाद जयमाल का कार्यक्रम होने वाला था।
ऐसे में लोग गायब किशोरी को खोजने के साथ ही किसी तरह शादी संपन्न कराए। शादी संपन्न हो जाने के बाद बारात विदा होने पर गायब किशोरी के पिता चोलापुर थाने में पहुंचे और अर्जुन गुप्ता के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
पिता द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गायब किशोरी और युवक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications