ओपी राजभर के जिन्ना पर दिए गए बयान पर अनिल राजभर ने साधा निशाना, कहा- अस्तित्व बचाने के लिए...

वाराणसी, 11 नवंबर: अखिलेश यादव के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के जिन्ना पर दिए गए बयान को लेकर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए लोग अपने महापुरुषों को भूल कर देश बांटने वालों का गुणगान कर रहे हैं। क्या राजनैतिक अस्तित्व बचाने के लिए इस स्तर तक जाना उचित है। उनकी ओमप्रकाश राजभर के कोई व्यक्तिगत या जात्ति दुश्मनी नहीं है, समाज ने नेता बनाया है, जिससे नैतिक कर्तव्य है कि समाज का जागरण होता रहे। जो ऐसे लोग राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव का नाम लेकर पार्टी बनाते है और राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव के सम्मान के साथ रोज समझौता कर रहे है ऐसे लोगो को बेनकाब करना हमारा काम है।

Recommended Video

    ओपी राजभर के जिन्ना पर दिए गए बयान पर अनिल राजभर ने साधा निशाना, कहा- अस्तित्व बचाने के लिए...
    yogi minister anil rajbhar targets OP rajbhar over statement on jinnah

    अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को सलाह देते हुए कहा कि वोट की राजनीति में यह लोग कितना नीचे गिरना चाहते है, और आगे भी न जाने कितना नीचे तक गिरेंगे, बड़ा मुश्किल इसका अंदाजा लगाना। यह लोग राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव के विरोधियों के चरणों मे गिरने वाले लोग आज जिन्ना की तारीफदारी कर रहे हैं। जिसके ऊपर इस देश को बांटने का आरोप लगा हो, जिसने भारत माता के टुकड़े किए हों, जिसने डायरेक्ट एक्शन का आह्रवान करके देश के लाखों पिछड़ो, कमजोरों, मजदूरों, भारत के नौजवानों के कत्ल कराया हो, हत्या कराई हो, उसके लिए यह लोग वोट की राजनीति में इतना नीचे गिर जाएंगे।

    अनिल राजभर ने कहा, उनको इसका अंदाजा भी नहीं है कि जो वो कह रहे है उसका देश के महापुरुषों के प्रति संवेदना है जिन्होंने देश के क्रांतिकारी आंदोलन के लिए अपनी कुर्बानी दे दी उन्हें भुला दिए। इसका भारत की माटी से कोई लेना देना नहीं है, कुछ दिनों पहले गजनी से आये सैयद सालार मसूद को यही लोग महिमामण्डित कर रहे थे और अब जिन्ना के पीछे पड़े हैं। क्या भारत के महापुरुष इनको दिखाई नहीं देते, जिन लोगों ने पिछड़ों का कत्ल किया वही दिखाई देते हैं। इतिहास के काले पन्ने में वो डायरेक्टर एक्शन का आवाहन है क्या ये धरती कभी भूल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+