खुद को पीएम मोदी की भतीजी बता महिला ने रिटायर्ड कर्नल से ठगे 21 लाख, मामला दर्ज

वाराणसी के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल के साथ एक महिला ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी बताकर 21 लाख की ठगी की है। इस मामले में व्यक्ति द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

woman cheated with a retired colonel in Varanasi

वाराणसी के रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल के साथ खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी बताने वाली एक महिला ने 21 लाख रुपए की ठगी की है। इस मामले में रिटायर्ड कर्नल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर वाराणसी जिले की कैंट थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

वाराणसी जिले के नदेसर क्षेत्र में स्थित पटेल नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल उपेंद्र राघव द्वारा आरोप लगाया गया है कि बलिया की रहने वाली कोमल पांडेय नामक एक महिला से उनकी पहले से ही जान पहचान थी।

उन्होंने कहा कि इसी बीच कोमल पांडेय ने बताया कि उसके परिचय की एक महिला है जो रुपए इन्वेस्ट करते हैं और अच्छा मुनाफा भी देती हैं। ऐसे में कोमल पांडेय के माध्यम से ही रिटायर्ड कर्नल उपेंद्र राघव की मुलाकात वेरोनिका मोदी नामक महिला से हुई।

उपेंद्र राघव ने आरोप लगाया कि वेरोनिका मोदी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी बताती है। उसने बताया कि वह रुपए इन्वेस्ट करके अच्छा मुनाफा भी देगी। उसकी बात पर विश्वास करके स्टॉक मार्केट में रुपए इन्वेस्ट करने के लिए उपेंद्र तैयार हो गए।

उपेंद्र ने बताया कि वेरोनिका ने विश्वास में लेकर 21 लाख रुपए जयपुर के रहने वाले अपने करीबी रमेश शर्मा के खाते में ट्रांसफर करा लिया। ट्रांसफर करा लेने के बाद काफी समय तक उपेंद्र को एक भी रुपया नहीं मिला।

उपेंद्र ने कहा कि इस बारे में जब वेरोनिका मोदी से उसने संपर्क किया तो उसने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि आईपीएल में उसके द्वारा सट्टा लगाया गया था जिसमें 21 लाख रुपए गए हैं और वह एक भी रुपए वापस नहीं करेगी।

रिटायर करने का आरोप है कि इस दौरान उसने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी बताते हुए अर्दब में लेने का प्रयास भी किया। ऐसे में उपेंद्र राघव ने पीएमओ को लेटर लिखकर वेरोनिका मोदी के बारे में जानकारी मांगी। पीएमओ द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री की इस नाम की प्रधानमंत्री की कोई भतीजी नहीं है।

ऐसे में पीएमओ द्वारा इंकार किए जाने के बाद रिटायर्ड कर्नल वाराणसी जिले के कैंट थाने में पहुंचे और वेरोनिका मोदी तथा रमेश शर्मा के खिलाफ तहरीर दिए। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कैंट थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Recommended Video

    वाराणसी निकाय चुनाव में जीतीं आधी आबादी, जानिए मिनी सदन में कितनी है भागीदारी?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+