Rakshabandhan 2022 : वाटरप्रूफ लिफाफे में राखी भेज सकेंगी बहनें, डाक विभाग की नई पहल

Rakshabandhar 2022 : वाटरप्रूफ लिफाफे में राखी भेज सकेंगी बहनें, Varanasi परिक्षेत्र के डाकघरों में मिल रहा वाटरप्रूफ लिफाफा

वाराणसी, 29 जुलाई : Rakshabandhan 2022 पर्व को देखते हुए डाक विभाग द्वारा वाटरप्रूफ लिफाफे जारी किए गए हैं। वाटरप्रूफ लिफाफे में राखी रखकर बहनें अपने भाइयों के घर तक सुरक्षित राखी भेज सकती हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव द्वारा डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किए। उन्होंने कहा कि अब वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिले के डाकघरों में बिक्री के लिए ये उपलब्ध होंगे।

Varanasi Post

10 रुपए में मिलेगा हैप्पी राखी वाला लिफाफा
केके यादव ने बताया कि यह वाटरप्रूफ लिफाफे अलग-अलग रंग में हैं और काफी सुंदर हैं। एक लिफाफे की कीमत 10 रुपए है और आकार 11 सेमी × 22 सेमी है। रक्षाबंधन के लिए बनाए गए इस स्पेशल लिफाफे के पीछे आजादी का अमृत महोत्सव और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी प्रिंट है, जिससे इसकी सुंदरता और बढ़ जा रही है। वहीं रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन लिफाफों को अन्य डाक से अलग करने में जहां डाक कर्मचारियों के समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व व समय से वितरण कराने में भी सहूलियत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के दिनों में कई बार ऐसा होता था कि बहनों द्वारा भाईयों के लिए भेजी जाने वाली राखी भींगकर खराब हो जाती थी। अब वाटरप्रूफ लिफाफे में भेजने से राखी सुरक्षित रहेगी।

इन डाकघरों में मिलेंगे लिफाफे
प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव और डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि राखी लिफाफा प्रधान डाकघर वाराणसी व वाराणसी कैंट के अलावा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, लंका, सारनाथ, पं. दीन दयाल उपाध्यायनगर, वाराणसी सिटी, चंदौली मुख्य डाकघर, डी.एल.डब्लू, शिवपुर, कमच्छा, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, भेलूपुर, राजातालाब, सेवापुरी, चोलापुर, कबीरचौरा, बंगाली टोला, काशी आर.एस., महामंडल, सकलडीहा, धानापुर, चकिया, चोलापुर, चौबेपुर, रामनगर, मंगारी, मंडुवाडीह, ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, औराई, महराजगंज, बड़ागांव सहित अन्य डाकघरों में उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+