PM मोदी ने मजदूरों पर फूल बरसाकर किया अभिवादन, बोले- काशी विश्वनाथ के लिए दिन-रात एक कर दिया
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत विकसित काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट के काम में लगे श्रमिकों पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन किया। मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'मैं आज अपने हर श्रमिक भाई-बहनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिनका पसीना इस भव्य परिसर के निर्माण में बहा है।"

मोदी बोले, "पहले 3 हजार स्क्वायर फीट में फैले काशी विश्वनाथ का दरबार अब 5 लाख स्क्वायर फीट हो गया है। इसका निर्माण कार्य कोरोना-काल में जारी रहा। इस विपरीत काल में भी उन्होंने (श्रमिकों) यहां पर काम रुकने नहीं दिया। मैंने खुद यह देखा। और, मुझे अभी इन साथियों से मिलने का अवसर मिला। इनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला।"
मोदी ने कहा- "हमारे कारीगर, प्रशासन के लोग, परिवार, मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। मैं यूपी सरकार और योगी आदित्यनाथ जी का भी अभिनंदन करता हूं। जिन्होंने काशी विश्वनाथ योजना के लिए दिन-रात एक कर दिया।'

मोदी ने बनारसी बोली में बनारस की महिमा का जिक्र करते हुए कहा, "ई विश्वनाथ धाम तो बाबा अपने हाथ से बनैले हन। कोई कितना बड़ा हवै तो अपने घरै के होइहै। उ कहिए तबै कोई आ सकेला और कछु कर सकैला। बाबा के साथ किसी और का योगदान है तो वो बाबा के गांव का है। बाबा के गण यानी हमारे सारे काशीवासी, जो खुद महादेव के रूप है। जब बाबा को अपनी शक्ति दिखानी होती है तो काशीवासियों को माध्यम बना देते हैं। फिर काशी करती है और दुनिया देखती है। इदम शिवाय, इदम नमम।'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "हम काशी के सभी बंधुओं के साथ बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हैं... हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, सारे बंधनों से आज़ाद हो जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications