'हमारी दुकान से स्मार्टफोन खरीदो और 1 किलो प्याज फ्री लो', ऐसी स्कीम देख धड़ाधड़ उमड़े लोग, VIDEO

वाराणसी. उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सिगरा स्थित एक मोबाइल की दुकान पर उसका मालिक ग्राहकों को स्मार्टफोन के साथ एक किलो प्याज मुफ्त दे रहा है। उसने कहा था कि जो भी यहां से मोबाइल खरीदेगा, उसे हम प्याज फ्री देंगे।' कमाल की बात यह थी कि, उसका यह प्रयोग काफी कारगर साबित हुआ। यहां प्याज पाने की उत्सुकता में शुक्रवार को चंद समय में 25 से ज्यादा कीमती स्मार्ट फोन बिक गए। उसकी दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी।

Watch video: Buy smartphone and get 1 Kg onion free in varanasi

संवाददाता के अनुसार, उसकी दुकान पर पांच हजार रुपये से लेकर 95 हजार रुपये तक के मोबाइल फोन थे, जो बिक रहे हैं। उस दुकान के आॅनर की एक किलो प्याज देने की स्कीम काम कर गई। जिसके बाद ऑर्डिनरी से लेकर आईफोन तक के खरीदारों की भीड़ लग गई। दरअसल, इन दिनों खाने की थाली से गायब प्याज अब ग्राहकों को लुभाने में काम आ रही है।

Watch video: Buy smartphone and get 1 Kg onion free in varanasi

यदि कोई विक्रेता प्याज देने की बात कर रहा है तो यहां भीड़ जुट जाती है। इस तरह सामान की बिक्री के लिए रियायती स्कीम के बजाय एक किलो प्याज उपहार देने का फार्मूला काफी काम आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+