'पट्ट से...', वाराणसी में शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर को आया गुस्सा, फैंस को जड़ा थप्पड़, देखें Video
वाराणसी में फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।
दरअसल फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इस समय वाराणसी में आए हुए हैं। वाराणसी में उनकी अपकमिंग मूवी जर्नी की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वाराणसी में फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

शूटिंग के दौरान ही एक युवक नाना पाटेकर के पास पहुंच गया। नाना पाटेकर के पास पहुंचने के बाद वह उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मोबाइल को उठाया, इसी दौरान नाना पाटेकर की निगाह युवक के ऊपर पड़ी उसके बाद उन्होंने उसे थप्पड़ लगा दिया।
नाना पाटेकर द्वारा युवक को थप्पड़ लगाए जाने के बाद वहां पर मौजूद फिल्म यूनिट के सुरक्षाकर्मी युवक को पड़कर वहां से बाहर करते हैं। उसे युवक को बाहर करने के बाद फिल्म की शूटिंग पुनः प्रारंभ हुई।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा नाना पाटेकर के रवैए को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
देव दीपावली तक वाराणसी में होगी शूटिंग
मंगलवार को वाराणसी के चौक इलाके में फिल्म की शूटिंग की गई। इस दौरान अभिनेता को बाजार में घूमने के दौरान की शूटिंग की गई। मंगलवार को करीब एक घंटे तक शूटिंग की गई। इसके पहले वाराणसी के तुलसी घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और अन्य इलाकों में भी शूटिंग हो चुकी है।
देखें Video-
बताया जा रहा है कि वाराणसी में देव दीपावली पर्व तक इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। वाराणसी में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद उत्तराखंड और हिमाचल में भी फिल्म की शूटिंग की जानी है।












Click it and Unblock the Notifications