Varanasi News: अब बनारस स्टेशन की बजाय इस स्टेशन से चलेगी वंदे भारत, देखें बदला हुआ शेड्यूल
Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच सोमवार से शुरू हुई बंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदल दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन अब बनारस रेलवे स्टेशन की बजाय वाराणसी रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस ट्रेन का शुभारंभ किया गया था।
बता दें कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी। मंगलवार को यह ट्रेन संचालित नहीं होगी। ऐसे में बुधवार को पहली बार यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से ही रवाना हुई, लेकिन अब गुरुवार से इसे बनारस रेलवे स्टेशन की बजाय वाराणसी रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है। यह भी बता दें कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ वाराणसी से नई दिल्ली के बीच किया गया था। अब वाराणसी की जगह बनारस रेलवे स्टेशन से दूसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालित किए जाने से यात्री भ्रमित हो रहे थे।
ऐसे में अब दोनों ट्रेनों को वाराणसी जंक्शन अर्थात वाराणसी रेलवे स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि वाराणसी रेलवे स्टेशन से बनारस रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। कई यात्री भ्रमित होने के चलते बनारस की जगह वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ही पहुंच जा रहे थे। ऐसे में अब यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
जारी शेड्यूल के अनुसार 21 दिसंबर गुरुवार से वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन वाराणसी रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 22415 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वंदेभारत वाराणसी जं. (कैंट) से सुबह 6.00 बजे पर रवाना होगी। प्रयागराज जं. पर इसका आगमन समय 07:30 और प्रस्थान 07:34 बजे होगा। इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आगमन 09:26 बजे और प्रस्थान 09:30 बजे होगा। दोपहर 2:05 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में नई दिल्ली-वाराणसी जं. (कैंट) वंदेभारत एक्सप्रेस शाम 3.00 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर शाम 7:08 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आगमन और शाम 07:12 बजे रवाना होगी। रात 09:11 पर ट्रेन प्रयागराज जं. पर पहुंचेगी और 09:15 पर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। रात 11:05 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications