Varanasi News: फेसबुक पर खुलेआम धमकी, यूपी मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर शिवपुर में FIR दर्ज

Varanasi news: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की सियासत में एक बार फिर सोशल मीडिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, आपत्तिजनक भाषा में मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी भी की गई है।

पूरा मामला वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस मामल में परमानंदपुर निवासी रवि सिंह राजपूत ने इस पूरे विवाद की शिकायत दर्ज कराई है। फेसबुक पर 'भूमिहार राहुल राय उर्फ बंटी सिंह' नामक आईडी से की गई पोस्ट में न सिर्फ मंत्री को धमकाया गया और जान से मारने की बात लिखी गई है।

Varanasi news up minister anil rajbhar

इतना ही नहीं अपने पोस्‍ट में आरोपी द्वारा पीएम मोदी और सीएम योगी का भी जिक्र किया गया है। आरोपी ने लिखा है कि पीएम और सीएम का वह मुंह देख रहा है, नहीं तो अबतक कैबिनेट मंत्री को पहले ही (अपशब्‍द) दिया गया होता।

रवि सिंह राजपूत ने जिक्र किया है कि राहुल राय ने अपने प्रोफाइल में खुद को उत्तर प्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का असिस्टेंट बताया है। रवि राजपूत की शिकायत के बाद शिवपुर थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

रवि सिंह राजपूत की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पहचान स्‍पष्‍ट होने और लोकेशन मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी बता दे कि पोस्ट के वायरल होते ही फेसबुक पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। रवि सिंह का दावा है कि अनिकेश सिंह भूमिहार सहित 23 से अधिक लोगों ने पोस्ट पर कमेंट कर अपनी-अपनी राय जाहिर की। कई कमेंट ऐसे भी हैं जो जांच के दायरे में लाए गए हैं। कमेंट में कुछ लोगों ने अपशब्‍द भी लिखें हैं।

कुंडरिया ग्राम प्रधान मामले को फिर मिली हवा

यह भी बता दें कि बीते दिनों वाराणसी के कुंडरियां गांव के प्रधान को विद्युत कर्मचारी फयाराम राजभर की हत्‍या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। इस मामले में कुछ अन्‍य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी।

ग्राम प्रधान कुंडरिया की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों द्वारा इस मामले में कैबिनेट मंत्री की संलिप्‍तता जाहिर की गई थी। इसे लेकर कई बार महापंचायत बुलाने के साथ ही जमकर नारेबाजी और कैबिनेट मंत्री का विरोध किया गया था।

अब कैबिनेट मंत्री पर किए गए फेसबुक पोस्‍ट को उस मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि अभी इसपर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही पूरा मामला स्‍पष्‍ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+