Varanasi News: गाड़ी हटाने को लेकर MLA के ड्राइवर से हुई कहासुनी, शिकायत के बाद दरोगा सस्पेंड
Varanasi News: वाराणसी में शनिवार को लंका थाना क्षेत्र के संकट मोचन चौकी पर तैनात दरोगा और कैंट विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के ड्राइवर से गाड़ी को लेकर कहासुनी हो गई। ड्राइवर ने पूरी बात विधायक को बताई।
इस मामले में विधायक द्वारा पुलिस कमिश्नर वाराणसी से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया। उसके बाद दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। मामले को लेकर महकमे में खूब चर्चा हो रही है।

यह पहला मामला नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खाकी पर खादी भारी है। इसके पहले भी वाराणसी के मेयर के एक करीबी और कैंट इंस्पेक्टर के बीच गाड़ी हटाने को लेकर ही विवाद हुआ था।
उसे मामले में भी मेयर द्वारा तत्काल पुलिस कमिश्नर वाराणसी से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद का इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया गया था। अब ऐसे में एक बार फिर ऐसे ही मामले में दरोगा को सस्पेंड किया गया है।
यही कारण है कि वाराणसी के लोगों में इस मामले को लेकर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि संकट मोचन चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय शनिवार को भीड़ को नियंत्रित करने में लगे थे। इसी दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का ड्राइवर वहां गाड़ी लेकर पहुंचा।
बताया जा रहा है की भीड़ के चलते चौकी प्रभारी ने ड्राइवर को वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा जिस पर ड्राइवर और चौकी प्रभारी के बीच कहासुनी होने लगी। बाद में ड्राइवर द्वारा तत्काल इसकी शिकायत विधायक सौरभ श्रीवास्तव से की गई।
जानकारी होने के बाद सौरव श्रीवास्तव द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई और पुलिस कमिश्नर द्वारा चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में चौकी प्रभारी को सस्पेंड किए जाने की पीछे विभागीय कारण भी बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications