Varanasi News: सारनाथ कॉलोनाइजर हत्याकांड का कौन था मास्टरमाइंड और महेंद्र गौतम से क्या था उसका विवाद?
Varanasi News: वाराणसी जनपद के सारनाथ में बीते दिनों कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड का बुधवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के दौरान जोगेंद्र यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कुछ अन्य आरोपियों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश जारी है
बताया कि हत्या का मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ पाया गया है। जोगेंद्र यादव ने अपने साथी और पेशेवर शूटरों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। आरोपी ने करोड़ों की जमीन पर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए महेंद्र गौतम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

घटना की जांच में जुटी टीम ने बताया कि मुख्य शूटर अब भी फरार हैं। वाराणसी आने से पहले जोगेंद्र यादव मुंबई में जमीन के कारोबार में सक्रिय था लेकिन मुकदमेबाजी और विवाद के कारण उसने बनारस का रुख किया। सारनाथ इलाके में भी जमीन की डील में विवाद हो गया।
जोगेंद्र को हुआ था सवा करोड़ का नुकसान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जोगेंद्र यादव और महेंद्र गौतम के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर मतभेद थे। सारनाथ के सिंहपुर इलाके में 4.5 बिस्वा जमीन के सौदे में जोगेंद्र को लगभग 1.25 करोड़ का नुकसान हुआ था। यही झगड़ा हत्या की मुख्य वजह बन गया।
जोगेंद्र ने अपने सहयोगियों जिसमें चंदन शुक्ला, श्याम प्रकाश राजभर और मुकीम को योजना में शामिल किया। 5 अगस्त को घटना स्थल को देखने के बाद शूटरों को पूरी जानकारी दी गई। इसी दिन महेंद्र गौतम को करने का पूरा प्लान बना लिया गया था।
बाइक ओवरटेक कर बदमाशों ने मारी थी गोली
घटना के दिन महेंद्र गौतम अपनी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही वे स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश उन्हें ओवरटेक कर गोली मार दी। गोली लगते ही महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाले तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार थे। वारदात के बाद बदमाश रिंग रोड की ओर भाग निकले। आसपास के लोग घायल महेंद्र को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका।
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि जोगेंद्र यादव मुंबई में भी जमीन का कारोबार करता था। वहां मुकदमेबाजी और विवाद के कारण कारोबार बाधित हो गया। बनारस में सक्रिय होने के बाद उसने महेंद्र गौतम को अपनी राह में सबसे बड़ा रोड़ा माना।
पुलिस ने कहा कि जोगेंद्र यादव को मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड के तौर पर पेश किया गया है। अन्य सहयोगियों और शूटरों की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications