Varanasi News: सांसद निरहुआ ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा-आजमगढ़ आएं, पता चल जाएगा, स्वामी को स्वार्थी और...
Varanasi News: आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है।
सांसद निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव को यदि इतना विश्वास है तो इस बार वे आजमगढ़ से खुद चुनाव लड़ लें उनको असलियत पता चल जाएगी। इसके पहले भी उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़ा है लेकिन उन्हें पता होना चाहिए की जनता उनसे दूर जा चुकी है।

इसके अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी छोड़ने तथा अपनी नई पार्टी बनाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।
दरअसल, सोमवार को दिनेश लाल यादव निरहुआ वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर खुद को यादवों का सबसे बड़ा नेता मांगते हैं तो उन्हें इंडी एलाइंस की जगह एनडीए के साथ गठबंधन करना चाहिए था।
दिनेश लाल यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन से जुड़कर अखिलेश यादव ने यादवों का भविष्य अंधकार में कर दिया। देश और प्रदेश में यदि कोई यादवों की हितैषी है तो वह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है। अब यादव समाज यह जान चुका है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दे रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीते दो-तीन सालों में आजमगढ़ की जनता सब कुछ जान चुकी है। आजमगढ़ में बीते दो तीन सालों में जो विकास हुआ है वह पिछले 10 वर्षों में नहीं हुआ था। ऐसे में जनता अब अब विकास को देखकर वोट देती है। अखिलेश यादव को यदि यकीन ना हो तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर देख लें।
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य निजी स्वार्थ की वजह से गठबंधन बनाते हैं। जैसे ही उनका स्वार्थ और उनका मतलब पूरा हो जाता है वह गठबंधन तोड़ देते हैं।
कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है लेकिन राहुल गांधी यह बताएं कि भारत टूटा ही कब था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल जी किस तरह की पूजा पाठ में आस्था रखते हैं और किस पर विश्वास करते हैं वो ही बता सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications