Varanasi News: हरिश्चंद्र घाट के पास प्राचीन दीवार ढही, नावें क्षतिग्रस्त, कुछ मजदूर भी हुए घायल

Varanasi News: वाराणसी में गंगा किनारे हरिश्चंद्र घाट कॉरिडोर के निर्माण के दौरान शनिवार को कर्नाटक स्टेट (घाट) की दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कटाव और खुदाई के कारण दीवार अचानक ढह गई। दीवार के नीचे दबने से कुछ युवक घायल हो गए जबकि कुछ नावों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वाराणसी की भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इस हादसे में मामूली रूप से छोटी लोगों को अस्पताल में पहुंचाई जहां उनका उपचार किया गया। इसके अलावा जल पुलिस और आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने लगे।

wall collapsed near Harishchandra Ghat

दरअसल, हरिश्चंद्र घाट पर हरिश्चंद्र कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हरिशचंद्र घाट को हाईटेक किया जाना है जिसमें घाट के अलावा चिमनी और शवदाह स्थल के अलावा इस घाट पर इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म भी बनाया जाना है।

इसी कार्य को करने के लिए हरिश्चंद्र घाट पर शनिवार को कार्यदाई संस्था के मजदूर कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि घाट से कर्नाटक घाट स्थित कर्नाटक स्टेट की दीवार भी सटी हुई है। दीवार काफी समय से क्षतिग्रस्त थी और बाढ़ के चलते दीवार के निचले हिस्से में कटान भी हो गया था।

शनिवार को दीवार के समीप खुदाई करने के दौरान कर्नाटक स्टेट की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने के चलते वहां पर काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। कुछ श्रमिक वहां से तत्काल भाग निकले जो पूरी तरह बच गए इसके अलावा दो-तीन श्रमिक मामूली रूप से चोटिल हो गए।

घटना के दौरान वहां हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। वहां मौजूद लोग किसी तरह मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इस हादसे में गंगा में नाव चलाने वाले कुछ नाविकों की नाव भी क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल शाम तक इस मामले की चर्चा होती रही और दीवार को देखने के लिए घाट किनारे भ्रमण करने वाले लोग आते जाते रहे और भीड़ लगी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+