वाराणसी की मशहूर डॉक्टर सपना दत्ता की कैंची-हथौड़े से हत्या, देवर बोला- भाभी नपुंसक कहती थी, मार दिया
वाराणसी, 21 जुलाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मशहूर महिला डॉक्टर और कैंसर स्पेशलिस्ट सपना दत्ता की हत्या से हड़कंप मच गया है। महिला डॉक्टर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही देवर ने की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डीसीपी वरुणा जोन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तत्परता दिखाते हुए तुरंत आरोपी देवर अनिल कुमार दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देवर ने बताई भाभी की हत्या कर वजह
थाना सिगरा क्षेत्र के रघुवर नगर कॉलोनी में मशहूर दत्ता क्लिनिक में बुधवार की डॉक्टर सपना गुप्ता दत्ता की हत्या कर दी गई। पूलिस पूछताछ में महिला डॉक्टर के देवर अनिल कुमार दत्ता ने बताया कि उसने अपने भाभी की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उसे नपुंसक बुलाती थी। आरोपी ने बताया, ''जब भी मैं उनके घर अपने मां बाप से मिलने जाता था तो वह मुझे गालियां देते हुए नपुंसक कह कर बुलाती थी। आज लगभग 12 बजे जब मैं एक बार फिर उनके घर गया तो भाभी ने मुझे फिर से नपुंसक कहा। इसके बाद मैंने गुस्से में आकर उनके ऊपर हथौड़े और चाकू से सिर पर वार करके उनकी हत्या कर दी। इसकी जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं।''
भाभी बोली- देखो नपुंसक जा रहा है तो गुस्से में हथौड़े से कर दी हत्या
बता दें, डॉक्टर सपना गुप्ता शहर की मशहूर कैंसर रोग विशेषज्ञ थीं और शहर के पूर्व विधायक रजनीकांत दत्ता की बहू थीं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस बीच आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसकी भाभी उसे नपुंसक कहकर ताना मारती थी। वो अपने माता-पिता से मिलने के लिए जब उनके घर जा रहा था तो उसकी भाभी ने कहा कि देखो नपुंसक जा रहा है, इसके साथ यह भी कहा कि उसका बड़ा भाई भी नपुंसक है। भाभी की इन बातों से परेशान होकर उसने हथौड़े और कैंची से उनकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications