BHU: महिला प्रोफेसर ने छात्र पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-गंदे मैसेज भेजकर छूना चाहता है मेरा 'अंग'

बीएचयू की एक महिला प्रोफेसर ने एमए के छात्र पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। प्रोफेसर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

BHU Varanasi

BHU की एक महिला प्रोफेसर ने एमए के एक छात्र पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। प्रोफेसर का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में छात्र की हरकत से नाराज महिला प्रोफेसर द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। प्रोफेसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लंका थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

गुलाब का फूल लेकर आता है छात्र
महिला प्रोफेसर द्वारा आरोप लगाया गया है कि मॉरीशस का रहने वाला प्रशांत शर्मा बीएचयू में एमए फर्स्ट ईयर का छात्र है। प्रोफ़ेसर का आरोप है कि पहली बार दिसंबर माह में आरोपी छात्र ने एक दिन उनके नंबर पर सौ से अधिक अश्लील मैसेज भेजा था। मैसेज भेजने के बाद उसने कई बार कॉल भी किया। उसके बाद प्रोफ़ेसर ने नंबर को ब्लॉक कर दिया। नंबर ब्‍लाक किए जाने के बाद आरोपी छात्र नंबर बदलकर दूसरे नंबर से प्रोफ़ेसर के मोबाइल पर कॉल करना शुरू किया। प्रोफेसर का आरोप है कि नए नंबर से भी उसने व्हाट्सएप पर गंदे-गंदे मैसेज करने लगा। ऐसे में प्रोफेसर द्वारा उस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया कर दिया गया। छात्र की इस हरकत से नाराज महिला प्रोफेसर ने डिपार्टमेंट के हेड से छात्र की शिकायत की। शिकायत करने के बाद छात्र को समझाया गया, उसके बाद भी छात्र अपनी हरकत से बाज नहीं आया। समझाने के बाद आरोपी छात्र क्लास में गुलाब का फूल लेकर आने लगा और एक दिन उसने उनके बैग में भी गुलाब का फूल रख दिया था।

शरीर को टच करने का हमेशा करता है प्रयास
प्रोफेसर ने मीडिया को बताया कि आरोपी छात्र क्लास में पढ़ाई करने की बजाय सीढ़ी पर बैठकर अजीबोगरीब हरकत करता है। यह भी कहा कि सीढ़ी पर से गुजरते समय वह अक्सर उन्हें टच करने का प्रयास करता है । एक दो बार उसने उन्हें गलत तरीके से टच भी किया। प्रोफेसर का आरोप है कि दोबारा ऐसी हरकत शुरु करने के बाद फिर उन्होंने डिपार्टमेंट हेड से शिकायत की। उसे पुनः बुलाकर पूछताछ की गई और परिसर में उसे प्रवेश करने पर रोक लगा दिया गया। रोक लगाए जाने के बाद आरोपी छात्र उनकी स्कूटी पर बैठकर इंतजार करता और उन्हें देखकर अजीबोगरीब हरकत करने लगा। ऐसे में पुनः डिपार्टमेंट हेड से शिकायत की गई जिसपर अंतरराष्ट्रीय छात्र होने के चलते डिपार्टमेंट के द्वारा कार्रवाई करने में असमर्थता जाहिर की गई। ऐसी स्थिति में महिला प्रोफेसर लंका थाने पहुंचकर आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
इस मामले में महिला प्रोफेसर की शिकायत के बाद लंका थाने की पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लंका थाना प्रभारी का कहना है कि महिला प्रोफेसर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

      वाराणसी: बाबा विश्वनाथ भक्तों की मनोकामना संग सेहत का भी रखेंगे ध्यान,जानिए कैसे?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+