एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वाला वाराणसी बना सबसे बड़ा शहर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के लोगों से एलपीजी सब्सिडी को त्यागने की अपील की थी। पीएम की इस अपील को मानने में सबसे आगे उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग है।

वाराणसी में पीएम मोदी की एलपीजी छोड़ने की अपील को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। यूपी में एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या वाराणसी में है।
वाराणसी में एलपीजी एसोसिएशन के प्रवक्ता मनीष चौबे का कहना है कि वाराणसी में सबसे ज्यादा लोगों ने एलपीजी सबसिडी छोड़ी है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में यह आंकड़ा 4000 हजार को पार कर गया।
जुलाई माह में एलपीजी छोड़ने वाले लोगों की संख्या वाराणसी में 400द से अधिक हो गयी। जिसके बाद कुल लोगों की एलपीजी छोड़ने वाले लोग अब 8000 से अधिक हो गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications