35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही Flight में विदेशी महिला हुई बेहोश, वाराणसी में कराई गई Emergency Landing
Flight emergency landing: दिल्ली एयरपोर्ट से बैंकॉक जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में शनिवार को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल एमरजेंसी रूम में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उसे शहर में स्थित एक निजी चिकित्सालय में रेफर किया गया।

महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि महिला यात्री को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारने के बाद फ्लाइट में सवार आने यात्रियों को लेकर विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए प्रस्थान कर गई।
35000 फीट ऊंचाई पर उड़ रही थी फ्लाइट
बताया जा रहा है कि विस्तार एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 121 सुबह 8:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर बैंकॉक के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट करीब सुबह 9:40 बजे बिहार हवाई क्षेत्र में पहुंची थी। flightradar24 के आंकड़ों के अनुसार फ्लाइट करीब 35000 फीट ऊंचाई पर थी।
इसी दौरान फ्लाइट में सवार बैंकॉक की रहने वाली थीपूआन नामक 40 वर्षीय महिला यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद महिला यात्री अपने सीट से नीचे गिर गई। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स उसे उठाने के साथ ही पायलट को सूचना दी।
महिला की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी के अधिकारियों से संपर्क किया और उतरने की अनुमति मांगी। एटीसी के अधिकारियों द्वारा अनुमति मिलने के बाद पायलट फ्लाइट लेकर वाराणसी हवाई क्षेत्र में लौट आया।
उसके बाद सुबह 10 बजे अर्थात महज 20 मिनट में ही फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट से महिला यात्री को मेडिकल टीम ने उतारा।
उसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने महिला यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण किया और प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि महिला यात्री डायबिटीज की मरीज थी। अचानक शुगर लेवल बढ़ने के कारण वह बेहोश हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications