वाराणसीः कोरोना के 5 नए और मामले आए सामने, इनमें से तीन जमात में थे शामिल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बीएचयू से प्राप्त सैंपल की रिपोर्ट्स के अनुसार 5 नए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पांचों का सबंध दिल्ली की जमात या उनके व्यक्तियों से है। इनमें से 3 व्यक्ति जमात में शामिल थे। इन तीनों का पहला टेस्ट नेगेटिव आया था और इनके सहित 27 जमात के लोगों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेन्टर पर ही रखा गया है। इन सब जमात के लोगों का दोबारा टेस्ट हुआ था। बाकी बचे 24 जमात के लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है। इन तीनों पॉजिटिव को अब वापिस दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा 2 और व्यक्ति हैं, एक 19 वर्षीय लड़का व एक 21 वर्षीय लड़की ये दोनों पांडे हवेली के एक ही घर के निवासी हैं। जमात में शामिल तेलंगाना की 5 महिलाएं इनके घर 2 दिन तक रुकी थीं। जमात के लोग जिस भी मस्जिद या घरों में रुके थे उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई थी। इसी के अंतर्गत इनके सैम्पल लिए गए थे। इन दोनों को भी दीन दयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया है। नक्की घाट निवासी के अलावा चार केस मदन पुरा के हॉटस्पॉट से ही संबंधित हैं।
पांडे हवेली और जमात के नए पॉजिटिव व्यक्ति का घर और मस्जिद इस हॉटस्पॉट के बफर जोन में हैं तथा कुछ दिन पूर्व लगवाई गयी बैरिकेडिंग के अंदर ही है। पहले से मदन पुरा हॉटस्पॉट में एक स्थानीय और एक कर्नाटक का जमात में शामिल व्यक्ति, कुल 2 केसे पॉजिटिव थे। अब ये 4 भी उसी हॉट स्पॉट में शामिल हैं। इससे इस हॉट स्पॉट के कुल पॉजिटिव केसे बढ़ कर 6 हो गए हैं। आज वाराणसी में कुल पॉजिटिव केसे की संख्या 14 हो गई है। जिनमे 5 केस ठीक हो गए हैं। 1 की मृत्यु हुई है और 8 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications