काशी में आज डाले जा रहे हैं वोट, यूपी विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान की देखिए तस्वीरें

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही यहां के बूथों पर मतदाता उत्साहित नजर आए। मतदान के लिए जाते लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। पौराणिक इतिहास में वाराणसी काशी के रूप में वर्णित है और इसे भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहां चुनाव जीतने के लिए सभी दलों ने एड़ी-चोट का जोर लगा दिया।

Recommended Video

    UP Chunav 2022 Phase 7 Voting: Yogi Adityanath ने मतदाताओं से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान

    सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान

    आज 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के के सातवें और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि, कैसे लोगों की भीड़ लगी है। ये तस्वीरें वाराणसी के निवेदिता इंटर कॉलेज के बूथ संख्या-97 की हैं।

    कहीं-कहीं लगीं लंबी कतार

    कहीं-कहीं लगीं लंबी कतार

    वाराणसी के दक्षिणी इलाके में नेशनल इंटर कॉलेज में भी मतदान चल रहा है। एक व्यक्ति ने कहा कि, आज वाराणसी में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। इसलिए हमने भी वोट डाला है। इस बार लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।'

    मतदान नहीं कर पा रहे इस बस्ती के लोग

    मतदान नहीं कर पा रहे इस बस्ती के लोग

    आज पूरे जिले में मतदान हो रहा है, लेकिन इस सबके बीच एक ऐसा इलाका भी है, जहां मतदान नहीं हो रहा। नदेसर का राजाजीपुर मलिन बस्ती वाराणसी जंक्शन स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मौजूद है, जहां वोटिंग नहीं हो रहा। वहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि, जिला प्रशासन के लापरवाही के कारण 70-80 झुग्गियों वाली बस्ती के 300 से ज्यादा लोग चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, उनके पास प्रमाणपत्र ही नहीं है।

    दलों ने झोंकी ताकत

    दलों ने झोंकी ताकत

    वाराणसी में हाल ही में भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने रैलियां की थीं। जहां उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोक दी। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करने के लिए पीएम मोदी ने वाराणसी में कई दफा जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया था। मोदी ने कहा था कि घोर परिवारवादियों की एक खास आदत है कि वो जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं और जो नहीं बोलते हैं वही करते हैं।'

    आज 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग

    आज 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग

    आज यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए लगभग दो करोड़ मतदाता हैं। वाराणसी इन्हीं से एक जिला है। मोदी के संसदीय क्षेत्र के अलावा आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान हो रहा है, जिस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+