वाराणसी के पुलिस कमिश्नर की बेटी के बाद अब दामाद भी बने IAS, देखिए उन्हें कितनी रैंक मिली
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह IAS बन गए हैं। उनके आईएएस बनने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। अनुभव सिंह अभी तक नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में पढ़ाते थे।

UPSC Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के परिवार में खुशी का माहौल है।
वाराणसी में तैनात पुलिस कमिश्नर वाराणसी मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव जैन भी IAS बने हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अनुभव सिंह ने 34 वी रैंक हासिल की है। ऐसे में अनुभव सिंह के घर वालों के साथ ही वाराणसी पुलिस कमिश्नर के घर भी खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि अनुभव सिंह मूल रूप से लखनऊ जनपद के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। इंदिरा नगर में ही उनका परिवार रहता है और मौजूदा समय में अनुभव सिंह लखनऊ में स्थित नेशनल पीजी कॉलेज में तैनात थे।
यह भी बता दें कि पुलिस कमिश्नर वाराणसी मुथा अशोक जैन की बेटी दीक्षा जैन पहले से ही आईएएस हैं और वर्तमान समय में दीक्षा जैन फिरोजाबाद जनपद में वीडियो के पद पर तैनात हैं, दीक्षा जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 22 वी रैंक हासिल की थीं।
इस तरह देखें रिजल्ट: आप अभी-अभी UPSC final result देखना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको नीचे कुछ स्टेप बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in को ओपन करें।
- वेबसाइट को खोलने के बाद आपके सामने सबसे ऊपर Final Result - Civil Services (Main) Examination, 2022/ अंतिम परिणाम - सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 लिखा हुआ दिखाई देगा।
- इसी पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि 21 पन्नों का एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड होने के बाद तीसरे पेज से इसमें रैंक वाइज रिजल्ट देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications