UP Weather: इस हफ्ते वाराणसी समेत पूर्वांचल में होगी भारी बारिश, जानिए IMD के आंकड़े

UP Weather: वाराणसी में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है आसमान में छाए काले बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल का मौसम सुहाना बना दिया है। जहां सप्ताह पर पहले लोग धूप और उमस से बेचैन थे, वहीं अब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम इसी तरह सुहाना बना रहेगा। इसके अलावा कहीं-कहीं मूसलाधार बरसात की संभावना जताई गई गई है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा यह भी बताया गया कि आगामी दो-तीन दिन के बाद मौसम में बदलाव संभव है।

up-weather-there-will-be-heavy-rain-in-purvanchal-including-varanasi-this-week

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि निम्न वायुदाब का मुख्य झोंका बंगाल, बिहार और उड़ीसा होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ निकल गया यही कारण है कि उन राज्यों में तेज बरसात हुई और हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि निम्न वायुदाब का हल्का-फुल्का असर वाराणसी समेत पूर्वांचल में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि वाराणसी व आसपास के जनपदों में आसमान में काले बादल दिखाई दे रहे हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

वहीं बात करें आईएमडी के आंकड़ों की तो 25 सितंबर, 26 सितंबर, 27 सितंबर और 28 सितंबर को बरसात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 29 सितंबर और 30 सितंबर को आसमान में बादल छंट जाएंगे जिसके चलते कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा।

बात करें सप्ताह भर के तापमान के बारे में तो मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो 25 सितंबर से 30 सितंबर तक मिनिमम टेंपरेचर 20 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले सप्ताह वाराणसी और आसपास के जनपदों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन में जहां धूप होगी वहीं रात में लोगों को हल्की-फुल्की ठंड भी लगेगी। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों द्वारा सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+