UP Nikay Chunav 2023: 'बनारस वाले मिश्रा जी' लड़ेंगे मेयर का चुनाव, इस पार्टी ने दिया टिकट, समर्थक दे रहे बधाई

अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा वाराणसी में मेयर पद के बनारस वाले मिश्रा जी उर्फ हरीश मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

up nikay chunav 2023 Banaras Wale Mishra ji mayor from varanasi

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में गठबंधन नहीं रहेगा? ऐसा कयास इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि वाराणसी में अपना दल कमेरावादी ने मेयर के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

दरअसल, शुक्रवार को सायं काल अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा बनारस वाले मिश्रा जी के नाम से मशहूर हरीश मिश्रा को मेयर का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद हरीश मिश्रा को जानने वाले लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

वहीं वाराणसी में अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा अपनी पार्टी से प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी और अपना दल (के) का गठबंधन नहीं रहेगा।

कौन हैं बनारस वाले मिश्रा जी? : दरअसल, हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्रा जी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर इनके बहुत से वीडियो हैं और सोशल मीडिया में इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

साल 2002 से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से हरीश कुमार मिश्रा ने छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर शुरू किया था। उस समय एनएसयूआई के साथ काफी समय गुजारे हालांकि वे छात्र राजनीति के समय किसी प्रकार का चुनाव नहीं लड़े।

छात्र जीवन के बाद कांग्रेस से जुड़ गए और काफी समय तक कांग्रेस से ही जुड़े रहे। फिर कांग्रेस सेवा दल का वाराणसी का जिला अध्यक्ष भी बनाया गया था। साल 2017 के पहले कांग्रेस से ही जुड़े रहे लेकिन फिर कांग्रेस का दामन छोड़ दिए।

साल 2017 में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच जब टकरार हुआ और शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी बनाई उस समय हरीश मिश्रा भी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर शिवपाल के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जुड़ गए।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की स्थिति काफी अच्छी ना होने के चलते साल 2022 में उन्होंने प्रसपा से भी किनारा कर लिया। उसके बाद हरीश मिश्रा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हो गए।

साल 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम द्वारा शहर उत्तरी सीट से हरीश मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद हरीश मिश्रा का प्रचार प्रसार के लेकिन चुनाव में सफलता हासिल नहीं हुई।

ऐसे में अब उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद हरीश मिश्रा अपना दल कमेरा वादी से टिकट मिलने के बाद वाराणसी से मेयर के लिए चुनाव मैदान में उतर गए हैं। हरीश मिश्रा के जानने वाले लोगों द्वारा उनको बधाई दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+