UP News: ऐसी होगी वाराणसी एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग, डिजाइन में दिखेगी काशी की झलक

UP News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कायाकल्प के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जानी है, जिसका डिजाइन तैयार हो चुका है और अब डिजाइन सार्वजनिक कर दिया गया है।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी है, इसलिए वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि काशी की सभ्यता और संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलेगा। डिजाइन सार्वजनिक होने के बाद लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

up-news-varanasi-airports-new-terminal-building-will-be-like-this

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नए टर्मिनल भवन के वेटिंग लाउंज को मंदिर जैसा बनाया जाएगा इसके अलावा इसकी सजावट भी काशी की पारंपरिक वस्तुओं से की जाएगी। इसी तरह एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र की दीवारों पर गंगा घाटों की डिजाइन रहेगी।

एयरपोर्ट पर बनने वाला नया टर्मिनल भवन दूर से देखने पर गंगा की लहरों जैसा दिखेगा। इसके अलावा पार्किंग एरिया में काशी की महान विभूतियों की प्रतिमाएं भी बनाई जाएंगी और पार्किंग में बने गार्डन को भी पेंटिंग आदि लगाकर सजाया जाएगा।

up-news-varanasi-airports-new-terminal-building-will-be-like-this

यह भी बता दें कि मौजूदा समय में वाराणसी एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट से सटे सगुनहा, घमहापुर, करमी, बैकुंठपुर, पुअरा, रघुनाथपुर और बसनी पठकान समेत कई गांव में भूमि अधिग्रहित की जानी है।

अभी हाल में ही दर्जनों किसानों ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अपनी जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 5000 किसानों से जमीन खरीदी जानी है। इस महीने 350 एकड़ भूमि क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसलिए जरूरी है नया टर्मिनल भवन
वाराणसी एयरपोर्ट पर मौजूद समय में जिस टर्मिनल भवन उपयोग में लाया जा रहा है, उसकी छमता से अधिक विमान यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में वाराणसी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की नितांत आवश्यकता है।

नए टर्मिनल भवन का निर्माण हो जाने के बाद वर्तमान टर्मिनल भवन को इंटरनेशनल टर्मिनल भवन बनाया जा सकता है। इस टर्मिनल भवन से केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और विमान का ही आवागमन होगा। जबकि नए टर्मिनल भवन से डोमेस्टिक यात्रियों का आगमन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+