UP News: ट्रेन में पकड़े गए एक करोड़ के कछुए, बोरा खुलते ही लगे भागने, गिनने में अधिकारी हुए परेशान
UP News: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को जीआरपी की टीम ने एक करोड़ के जिंदा कछुए बरामद किए। कछुओं को पकड़ने के बाद जीआरपी ने वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वहीं कछुओं को लेकर जाने वाले तस्करों की तलाश की जा रही है।
इस मामले का खुलासा करते हुए सीओ जीआरपी कुंवर प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि माघ मेला को लेकर जीआरपी की टीम जांच पड़ताल बढ़ा दी है। स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और ट्रेनों में जीआरपी की टीम द्वारा सघन जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जीआरपी द्वारा मालदा टाउन एक्सप्रेस में जांच की जा रही थी। जहाज के दौरान बोगी संख्या S2 और S3 में लावारिस हाल में बोरे रखे हुए पाए गए। सीआरपी टीम द्वारा बोरों के बारे में मौजूद लोगों से जानकारी ली गई तो लोगों ने अभिज्ञता जाहिर की।
उसके बाद जीआरपी टीम द्वारा बोरों को खोलकर देखा गया तो उनमें कछुए भरे गए थे। बोरे में भरे कछुओं को जीआरपी की टीम में कब्जे में ले लिया। उसके बाद बोरा खोलकर जांच प्रारंभ किया जाने लगा तो कछुए भागने लगे।
बरामद किए गए कछुओं की गिनती करने में अधिकारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुल 237 कछुए बरामद किए गए हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड रुपए से अधिक बताई जा रही है।
कछुओं की गिनती करने के बाद जीआरपी के अधिकारियों द्वारा वन विभाग को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बरामद किए गए कछुओं को कब्जे में ले लिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इन कछुओं को गंगा नदी में छोड़ा जाएगा। वहीं कछुओं की तस्करी करने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications